काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का शुल्क ₹500, रसीद हूई वायरल, जानिए मंदिर प्रशासन ने क्या कहा

GyaaniBabaSays
0

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर शुल्क लगाए जाने का विवाद बढ़ते ही एक रसीद बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। वायरल रसीद में एक शख्स के नाम के आगे स्पर्श दर्शन लिखा हुआ था, जिसमें ₹500 रुपये का मूल्य अंकित था । जब मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा से इस रसीद के नाम पर वायरल टिकट के बारे में पूछा गया तो मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि "यह किसी ने बदमाशी में ऐसा किया है, जिसमें मंदिर प्रशासन के कर्मचारी की भी संलिप्तता है। जल्द ही पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" हालांकि, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रसीद को गलत न बताते हूए कहा कि " यह डोनेशन की रसीद है, जिसमें नाम के आगे कर्मचारी और उस व्यक्ति ने स्पर्श दर्शन लिख दिया है।


वहीं टिकट कटवाने वाले व्यक्ति अजय शर्मा ने बताया कि "मैंने 2 मार्च को स्पर्श दर्शन करने से पहले पैसा देते वक्त कहा कि मैं इस पर प्रदर्शन करना चाहता हूं तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने मुझे उनके नाम के आगे स्पर्श दर्शन लिखकर यह टिकट मुहैया कराया था। मैंने 2 मार्च को ही ₹500 रुपये देकर मंदिर में स्पर्श दर्शन किया था।"

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)