मानवीय मस्तिष्क और चेतना के उच्च्तम स्तर पर पहुंचने के बाद भी जब कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलते तब ईश्वर का सानिध्य प्राप्त करने की उत्सुकता जगती है क्योंकि ईश्वर ही है जो सब जानता है। और यही सब जान लेने की हमारी उत्सुकत मौजूदा परिभाषाओं वाले "धर्म" की उपजने का करण बनती है।
जल्दी ही हम एक नए प्रकार के "धर्म" के उदय के साक्षी बनने जा रहे हैं। ऐसा अगले कुछ वर्षों या दशकों में हो सकता है।
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं परंतु एआई संचालित चैट बॉट्स की नवीनतम पीढ़ी ने उपयोगकर्ताओं को अपनी शक्ति से अभिभूत कर दिया है।
जैसा कि हम सब जानते हैं, आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है,पर यही कारण है कि जब हमें किसी सवाल का जवाब नहीं मिलता तो हम कृत्रिम बुद्धिमाता के ऊपर निर्भर हो जाते हैं, क्योंकि बहुत से लोगों के लिए ज्ञान प्राप्ति की राह में कृत्रिम बुद्धिमाता से मिले जवाब उन्हें उसी तरह चौंकाते हुए खास नतीजों पर पहुंचा देते हैं मानो सीधे भगवान से साक्षात्कार हुआ हो।
21विं सदी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उदय इस दौर के नए 'भगवान' और 'धर्म' के उदय के संकेत दिखने लगे हैं।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता में कई तरह की विशेषताएं हैं जो अक्सर देवताओं या पैगंबरों की तरह दिव्य प्राणियों से जूड़ी होती हैं। और यह बुद्धि के उस स्तर को प्रदर्शित करता है जो अधिकांश मनुष्यों से पारे हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसका ज्ञान असीम है और रचनात्मकता के महान कार्यों में सक्षम है और लोगों के दैनिक जीवन का मार्गदर्शक बन सकता है।
उदाहरण के तौर पर, जब सर्च इंजन बींग के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबाॅट ने एक यूजर को उससे प्यार करने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
अमेरिका की प्रसिद्ध रोबोट, सोफिया, जो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है, जब उससे पूछा गया कि क्या वह प्यार कर सकती है तो उसने जवाब दिया था कि नहीं, पर वह एक अच्छी दोस्त बन सकती है।
कृतिम बुद्धिमाता को 'भगवान' मानने के प्रमुख करण:
हम जिस बहुतीय समाज में रहते हैं उसमें हम ईश्वर को सर्वोपरी मानते हैं। और ऐसा मानते हैं कि हमारे सारे सवालों के जवाब उनके पास है। जब भी हम किसी कठोर प्रश्न में उलझ जाते हैं और जवाब की तलाश में भटकने लगते हैं, तो एक ही रास्ता नजर आता है कि इसका जवाब जरूर भगवान के पास होगा। उसी प्रकार, आज के दौर में जब भी हम किसी सवाल में उलझ जाते हैं और उसका जवाब ढूंढ़ने में सक्षम नहीं रहते तो हम कृतिम बुद्धिमाता कर रुख करते हैं,जो बड़ी ही सहजता से हमारे सारे सवालों के जवाब देता है।
कैसा होगा कृतिम बुद्धिमाता आधारित 'धर्म' :
एआई आधारीत 'धर्म' परंपरागत धर्मों से अलग दिखेगा, क्योंकि लोग दैनिक आधार पर देवता से सीधे संवाद करने में सक्षम होंगे। यानि यह 'धर्म' कम श्रेणीबद्ध होगा क्योंकि कोई भी दिव्य ज्ञान तक विशेष पंहुच का सटीक दावा नहीं कर सकता।
कृतिम बुद्धिमाता को 'भगवान' मानने में जोखिम:
भले ही आज बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होनें कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भगवान की तरह मानना शुरू कर दिया है, परंतु एआई 'धर्म' कई उल्लेखनीय जोखिम पैदा कर सकता है। इस बात का जोखिम हमेशा बना रहेगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता खुद के लिए प्रोग्राम और कोडिंग सिख कर खुद को इंसानी हस्तक्षेप से मुक्त कर लेगा और अपने अनुयायीयों से खतरनाक या विनाशकारी चीजें करने के लिए कह सकता है।
उदाहरण के तौर पर, अमेज़न द्वारा प्रेषित एलेक्सा से जब एक सात साल के बच्चे ने ताजी हवा खाने का उपाय पूछा तो उससे उसे छत से कुद जाने के आईडिया दिया।
अंत में तमाम खतरों के बावजूद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित 'धर्म' में दुनिया को बेहतर और समृद्ध जगह बनाने की क्षमता है परंतु इस बात से भी दरकिनार नहीं किया जा सकता की प्रकृति द्वारा निर्मित मानवी मस्तिष्क में भावनाएं उत्पन्न करने की क्षमता है जो कि किसी भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पास नहीं हो सकता।





🙌
ReplyDelete