चौको और छक्को की बरसात के बीच स्टेडियम में गूंजती जानी- पहचानी कर्णप्रिय धुन। पीछले 15 सत्रों से टी20 लीग आईपीएल लोकप्रियता के नए शिखर पर पहुँच गई है। 16वें सत्र में शुक्रवार को 10 टीम के बीच 70 लीग और चार प्लेऑफ दौर के मैच खेले जाएंगे। 4 साल बाद लीग की घरेलु मैदान में वापसी हो रही है। 10 टीमों में सात भारतीय और तीन विदेशी कप्तानों के बीच विजेता बनने की रोमांचक जंग होगी।
गुजरात और चेन्नई के बीच शुरुआती मुकाबला आज
जाने किसमें कितना है दम
चेन्नई सुपरकिंग्स- एमएस धोनी (कप्तान), कोनवे, रितुराज, अंबाती, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, प्रीटोरियस, सैंटनर, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथरीना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख राशिद, तुषार देशपांडे
मजबूती:
एमएस धोनी, जडेजा, महीश, मोइन टीम की अगुवाई अनुभव खिलाड़ी एमएस धोनी कर रहे हैं। जडेजा, मोइन ,और महेश स्पीन गेंदबाजी से चेपक की पिच का फायदा उठा सकते हैं।
ख़िताब : 4
कमजोरी :दीपक चाहर पिछले साल टीम को मैच विजेता खिलाड़ी की कमी खली थी। तेज गेंदबाजी भी टीम का कमजोर पक्ष मन जा रहा है। दीपक चाहर लम्बे समय बाद खेलेंगे।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन, कोना भरत, साहा, विलियमसन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, दर्शन नलकंडे, यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद, अल्जारी जोसफ, जोशुआ लिटिल
मजबूती:
हार्दिक, शुभमन, शमी, राशिद, मिलर, जोशुआ लिटिल हार्दिक के अलावा गिल, राशिद और मिलर की मजबूती दिखाती है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को शामिल किया गया है।
ख़िताब: 1
कमजोरी:टीम में तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन के ना होने से उनके गेंदबाजी पर असर पड़ सकता है। कप्तान हार्दिक पांड्या को छोड़ टीम में और कोई ऑल राउंडर नजर नहीं आता।
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टॉस की भविष्यवाणी
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती है। टी20 में, लक्ष्य का पीछा करना टीमों के लिए एक अनुकूल विकल्प रहा है क्योंकि बल्लेबाजी करते समय वे पहले से ही अपने लक्ष्य को जानते हैं। चूंकि यह टूर्नामेंट का शुरुआती मैच है, इसलिए दोनों टीमें किसी भी जोखिम से बचने के लिए लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगी। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। हमारे हिसाब से टाॅस GT जीतेगी और गेंदबाजी चुनेगी।
Players’ Form- Chennai Super Kings- Bowling
Players Matches Wickets Average
R. Jadeja 210 132 30.79
Deepak Chahar 63 59 29.19
Maheesh T. 35 32 28.50
Ben Stokes 43 28 34.79
Moeen Ali 44 25 26.12
M. Choudhary 13 16 9.32
Players’ Form- Chennai Super Kings- Batting
Players Matches Runs Average
MS Dhoni 234 4978 39.20
A. Rayudu 188 4190 28.90
Ruturaj G. 36 1207 37.72
Ben Stokes 43 920 25.56
Moeen Ali 44 910 23.33
D. Conway 7 252 42.0
Players’ Form- Gujarat Titans- Bowling
Players Matches Wickets Average
M. Shami 93 99 29.19
Mohit Sharma 86 92 26.85
P. Sangwan 42 38 32.63
Alzarri Joseph 12 13 27.0
Yash Dayal 9 11 26.91
Odean Smith 6 6 29.67
Players’ Form- Gujarat Titans- Batting
Players Matches Runs Average
David Miller 105 2455 36.64
K. Williamson 76 2101 36.22
Hardik Pandya 107 1963 30.20
Shubman Gill 74 1900 32.20
Rahul Tewatia 64 738 25.45
Srikar Bharat 10 199 28.43




