मामला कुछ ऐसा है कि @ArunAru77446229 नाम के एक ट्विटर यूजर ने रेलवे प्रशासन को टैग कर के टॉयलेट में पानी न होने की शिकायत की। अरूण ने लिखा- "आज मैं पद्मावती एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। ट्रेन के टॉयलेट में गया तो यहां पानी नहीं आ रहा था। अब मैं क्या करूं, वापस आया और सीट पर रोक कर बैठा हूं। ट्रेन 2 घंटे लेट चल रही है।"
जिसके बाद रेलवे सेवा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपने ट्वीट में लिखा- "असुविधा के लिए खेद है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।"
जिसके जवाब में अरुण ने रेलवे प्रशासन को धन्यवाद कहा।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
शख्स के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट कर उसके खूब मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बड़ा संकट का समय है अरुण जी के लिए, मैं उनके धैर्य की दाद देती हूं!" वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- "This shall too pass..stay strong bro" जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि "भाई के चेहरे पर प्रेशर साफ दिख रहा है लेकिन होठों पर मुस्कुराहट का कोई जवाब नहीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि "देश में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए भाई को मैं धन्यवाद देता हूं।"



Waah !!
ReplyDelete