जब भी हम 'अमरता' का सोचते हैं तो साइंस फिक्शन की कोई फिल्म लगती है, जन्म लिया है तो मृत्यु होगी, यह सभी मानते हैं।
ह्यूमैनिटी प्लस के साइंटिस्ट डॉक्टर जो कार्डिरो का यह दावा है कि कुछ ही सालो में हमारे सामने 'अमरता' का राज खुल चुका होगा।
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Jos%C3%A9_Luis_Cordeiro
उनके अनुसर साल 2030 में जीवित लोग साल दर साल अपनी उम्र बढ़ा पाएंगे और 2045 के तक वैज्ञानिक जमात लोगों को अमर बनाना शुरू कर देंगे।
यह कैसे होगा, फिल्हाल वैज्ञानिको ने इस पर कुछ नहीं बताया, पर इसमें रोबोटिक्स और एआई (artificial intelligence) की मदद ली जा सकती है।
उनकी मदद से इंसानों की उम्र बढ़ेगी और एक समय ऐसा आएगा जब इंसान सदियों तक जी सकेगा।
इस पर डॉक्टर कार्डिरो ने तर्क देते हुए कहा कि पहले इंसानों की औसतन उम्र कम थी जो कि अब बहुत हद तक बढ़ चुकी है।
डॉ कार्डियो के दावों के पीछे हार्वर्ड और बोस्टन की लैब में हुआ वो शोध है, जिसमें बूढ़े चुहों की उम्र पलट कर उनको फिर से युवा बना दिया गया।
यहां तक की उम्र के कारण कमजोर हो चुकी नजरें भी ठीक हो गई। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और बोस्टन यूनिवर्सिटी के इस शोध को वैज्ञानिक पत्रिका सेल में जगह भी मिली है।
शोधकर्ता डेविड सिंक्लेयर ने कहा की उम्र रिवर्सिबल प्रोसेस है, जिसके साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
https://en.m.wikipedia.org/wiki/David_A._Sinclair




Waah 🔥
ReplyDelete